Yeah Surkh Shamein Aur Europe
Scan this cover on Appilog app to see more

Yeah Surkh Shamein Aur Europe

by Pranay Patil

Publisher: Author's Ink Publications

GenreContemporary / Music / Psychological / Romance
Rating
0 / 5.0
Reviews0

About This Book

एक सच्ची कहानी से प्रेरित बरगंडी विंटर्स, नशे की लत, त्रासदी, प्रेम और आत्म-क्षमा की कहानी है। इसका मुख्य नायक, जेस टैनर, एक बहुत लोकप्रिय अमेरिकन रॉकस्टार है, जो मंच पर बेहद जोशीले परफॉरमेंस देता आया है और उससे भी ज़्यादा जोश के साथ पार्टी करने का शौक रखता है। उसके बैंड, 'सॉफ्ट डिवीजन' की प्रसिद्धि और लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ रही थी, लेकिन साथ ही जेस की नशीली दवाओं की लत भी बढ़ती जा रही थी। जब उसके एक बेहद करीबी शक्स के लिए कोकीन का ओवरडोज़ घातक साबित होता है, तब जेस के सामने अपने चुने हुए रास्ते के गंभीर परिणाम सामने आते हैं और वो दुख, अफ़सोस, पछतावे और आत्म-घृणा से भर उठता है। रीहैब से बाहर आने के बाद, जेस की बहन, पर्ल, उसको यूरोप टूर के लिए मना लेती है। पेरिस में जेस की मुलाकात एक खूबसूरत युवती से होती है। वो युवती जेस का उसकी ज़िंदगी और उसके अपराधबोध के प्रति उसके नज़रिए को बदल देती है। यास्मीन बेलमॉन्ट एक टूर गाइड है, जिसका स्वयं का अतीत उलझन भरा है। जेस उसे अपना करीबी दोस्त मानने लगता है, लेकिन यास्मीन उस पर पूरी तरह से भरोसा करने से बचती रहती है। वे दोनों उस जोड़े की तरह हैं जो कि उथल-पुथल भरे हालातों की वजह से एक दूसरे के करीब आ गए हों। उनकी प्रेम कहानी पेरिस, बेल्जियम, आचेन, कोलोन, प्राग और यूरोप के अलग-अलग शहरों की गलियों में परवान चढ़ने लगती है। लेकिन इससे पहले कि उनके प्रेम का रंग सुर्ख हो पाए और वे उसके असर से बेकाबू हो जाएँ, यह जोड़ा कुछ ऐसे हालातों का सामना करता है जो कि असंभव लगते हैं; माता-पिता से मिलना, प्यार होना, भूतों को देखना...

ISBN: 9789392665554

0Reader Reviews
0/5.0

Unlock Exclusive Content

Experience the hidden layers of 'Yeah Surkh Shamein Aur Europe'. Scan the book cover with the Appilog mobile app to see behind-the-scenes videos, author reviews, and interactive digital stories.

Author Commentary
Interactive Content

Available on iOS & Android

Pranay Patil

Pranay Patil

Author
View Profile →